छत्तीसगढ़ के राजेश दवे संभालेंगे महिला टी-20 एशिया कप में टीम इंडिया की कमान

छत्तीसगढ़ के राजेश दवे संभालेंगे महिला टी-20 एशिया कप में टीम इंडिया की कमान

28 अगस्त से 13 सितंबर तक यूएई में टूर्नामेंट, पाकिस्तान, हांगकांग और थाईलैंड से होंगे मुकाबले

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है कि छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव और रणजी खिलाड़ी राजेश दवे को महिला टी-20 एशिया कप 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मैनेजर नियुक्त किया गया है। बीसीसीआई ने उनकी नियुक्ति की घोषणा की है। इससे पहले देव 2019 में भी भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मैनेजर के रूप में ऑस्ट्रेलिया में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

महिला टी-20 एशिया कप 2026 का आयोजन 28 अगस्त से 13 सितंबर तक दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, संयुक्त अरब अमीरात में होगा। भारतीय टीम ग्रुप-ए में पाकिस्तान, हांगकांग और थाईलैंड के साथ है। भारत अपने अभियान की शुरुआत 30 अगस्त को थाईलैंड के खिलाफ करेगा।

भारत के तीन लीग मुकाबले

30 अगस्त: भारत vs थाईलैंड

3 सितंबर: भारत vs हांगकांग

5 सितंबर: भारत vs पाकिस्तान

प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले 10 और 11 सितंबर को, जबकि फाइनल 13 सितंबर को खेला जाएगा।

2019 में भी संभाल चुके हैं जिम्मेदारी

राजेश दवे को क्रिकेट प्रशासन और टीम प्रबंधन का लंबा अनुभव है। वे इससे पहले 2019 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मैनेजर की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए एक बार फिर उन्हें टीम प्रबंधन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने राजेश दवे को नियुक्ति पर शुभकामनाएं दीं। संघ ने उम्मीद जताई कि उनके मार्गदर्शन में भारतीय महिला टीम एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करेगी और देश का गौरव बढ़ाएगी।