CG Breaking : छत्तीसगढ़ सरकार ने गोर्वधन पूजा के दिन घोषित किया सार्वजनिक अवकाश,अधिसूचना जारी

CG Breaking : छत्तीसगढ़ सरकार ने गोर्वधन पूजा के दिन घोषित किया सार्वजनिक अवकाश,अधिसूचना जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने 1 नवंबर शुक्रवार को दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा के अवसर पर संपूर्ण छत्तीसगढ़ में कोषालय एवं बैंकों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अविनाश चंपावत ने आदेश जारी कर दिया है।