क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो : सपनों का घर बुक करें और पाएं रजिस्ट्री-स्टाम्प ड्यूटी पर सीधे 50 प्रतिशत की बंपर छूट
18 से 20 सितंबर तक राजधानी के इंडोर स्टेडियम में सजेगा एक्सपो, तैयारियां लगभग पूरी
रायपुर। बड़ी छूट का बड़ा फायदा उठाने बेताब हैं प्रापर्टी बायर्स। राजधानी रायपुर ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लोगों में 'क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो' को लेकर भारी उत्साह है। इसका मुख्य कारण यह है कि एक ही प्लेटफॉर्म पर समूचे राज्य की प्रॉपर्टी से जुड़ी संपूर्ण जानकारी मिल जाएगी। इसके साथ ही, अब लोगों के अपने शहर के बिल्डर्स भी इस एक्सपो में हिस्सा ले रहे हैं।
चूंकि 18 से 20 सितंबर तक रायपुर के इंडोर स्टेडियम में क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो का आयोजन होना है और अब केवल दो दिन ही शेष बचे हैं, इसलिए तैयारियां भी लगभग पूरी हो चुकी हैं और उन्हें अंतिम रूप (फाइनल टच) दिया जा रहा है। एक्सपो अवधि के तीन दिनों के दौरान बुकिंग करने पर रजिस्ट्री और स्टाम्प ड्यूटी में 50 फीसदी छूट की बड़ी सौगात पहली बार दी जा रही है। इस ऑफर की जानकारी मिलने के बाद बिल्डर्स के पास प्रॉपर्टी बायर्स की जैसी इन्क्वायरी आ रही है, उससे लगता है कि यह एक्सपो भी इतिहास रचेगा और इस फेस्टिव सीजन प्रॉपर्टी सेक्टर में बूम लेकर आएगा।
क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो के संदर्भ में क्रेडाई छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष पंकज लाहोटी, चेयरमैन मृणाल गोलछा, सचिव अभिषेक बच्छावत, आईपीपी संजय रहेजा, कोषाध्यक्ष आयुष मोदी, प्रोग्राम चेयरमैन अशोक मूंदड़ा और प्रतीक केवलानी ने बताया कि क्रेडाई से संबद्ध 50 बिल्डर्स 250 से भी अधिक प्रोजेक्ट्स लेकर इसमें शामिल हो रहे हैं। ग्राहकों को कई नए प्रोजेक्ट्स से भी रूबरू होने का अवसर मिलेगा। आप जिस बजट और लोकेशन में प्रॉपर्टी चाहेंगे, वह आपको यहां मिलेगी। बिल्डर्स ने अपने स्टॉल पर हर छोटी-बड़ी जानकारी देने की पूरी तैयारी कर ली है।
उन्होंने कहा, "कस्टमर्स के आर्थिक नजरिए को ध्यान में रखते हुए हम पहली बार उन्हें एक बड़ी बचत देने जा रहे हैं, जिससे उनकी खरीदारी आसान हो जाएगी। इसी उद्देश्य से इस बार एक्सपो में बुकिंग करने पर रजिस्ट्री व स्टाम्प ड्यूटी में 50 फीसदी की छूट दी जाएगी, जिसे बिल्डर्स अपनी ओर से वहन करेंगे। वहीं, सरकारी योजनाओं के तहत मिलने वाले लाभ भी उन्हें यथावत मिलते रहेंगे।" एक्सपो में बेस्ट प्रोजेक्ट, बेस्ट लोकेशन, अफोर्डेबल बजट और फाइनेंस की सुविधाओं को इतने आसान ढंग से पेश किया जा रहा है कि अपने घर का सपना लेकर आने वाले किसी भी व्यक्ति को निराश नहीं होना पड़ेगा।
उन्होंने यह भी बताया कि यह क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो का सातवां एडिशन है। इसमें केवल नए ग्राहक ही नहीं, बल्कि पुराने कस्टमर्स भी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी करते हैं, इसलिए नए प्रोजेक्ट्स पर ज्यादा फोकस किया जाएगा। एक्सपो में लोग प्रॉपर्टी लेना इसलिए भी पसंद करते हैं क्योंकि यहां उनके पास चयन करने के अनेक विकल्प होते हैं। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए यह बहुत ही अनुकूल समय है, क्योंकि इस एक्सपो में फ्लैट, बंगला, मकान, विला, प्लॉट और कमर्शियल स्पेस के लिए 250 से ज़्यादा प्रोजेक्ट्स ग्राहकों के सामने होंगे। इनमें सामान्य, मध्यम और हाई-बजट वाले सभी प्रकार के प्रोजेक्ट्स शामिल किए गए हैं।
फाइनेंस की आसान सुविधा
क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026 में प्रॉपर्टी खरीदने वालों को फाइनेंस की आसान सुविधा भी मिलेगी। होम लोन उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न बैंकों के स्टॉल भी यहां लगाए जाएंगे। बैंक अधिकारी लोन की प्रक्रिया, ईएमआई और आवश्यक दस्तावेजों की पूरी जानकारी देंगे, ताकि बेहद आसान शर्तों पर लोन उपलब्ध कराया जा सके। बैंकों को भी यह मालूम है कि प्रॉपर्टी क्रेडाई के माध्यम से बेची जा रही है, इसलिए वे भी निश्चिंत होकर फाइनेंस करते हैं।
क्रेडाई व रेरा का साथ: मिलेगी 100 प्रतिशत वैधानिक प्रॉपर्टी
क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो में खरीदारी करने का एक बड़ा फायदा यह भी है कि कस्टमर्स कानूनी रूप से पूरी तरह सुरक्षित महसूस करते हैं। क्रेडाई और रेरा के साथ होने से भविष्य में कोई वैधानिक दिक्कत नहीं आती। ग्राहकों की किसी भी प्रकार की शंका के समाधान के लिए एक्सपो में रेरा का स्टॉल भी लगाया जा रहा है।
एक्सपो स्थल तक पहुंचना आसान
हर साल इंडोर स्टेडियम में इस एक्सपो को आयोजित करने का मुख्य कारण इसकी सुगम कनेक्टिविटी है, जिससे लोग आसानी से यहां पहुंच सकते हैं। यहां पार्किंग के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध है और बारिश के मौसम को देखते हुए पूरी तरह से सुरक्षित कवर्ड कैंपस की व्यवस्था है। स्टॉल पूरी तरह से सजकर तैयार हो गए हैं। अब अपने सपनों की प्रॉपर्टी लेने के लिए केवल दो दिन का इंतजार है। तो तारीख न भूलें— 18 से 20 सितंबर 2026।
admin



