Raipur Breaking : अवैध शराब पर चला बुलडोजर, डेढ़ करोड़ की शराब पर नष्ट

Raipur Breaking : अवैध शराब पर चला बुलडोजर, डेढ़ करोड़ की शराब पर नष्ट

रायपुर।  राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। आज करीब डेढ़ करोड़ की जब्त अवैध शराब पर बुलडोजर चलाया गया है। यह कार्रवाई माना थाना के कंपाउंड में पुलिस ने की है। आबकारी एक्ट के तहत जब्त की गई 33,532 लीटर अवैध शराब को नष्ट किया गया है।

रायपुर रेंज आईजी अमरेश मिश्रा के निर्देशन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के उपस्थिति में रायपुर जिला के सभी 31 थानों में आबकारी अधिनियम के 1638 प्रकरणों में जब्त 33534 लीटर शराब को नष्ट किया गया। इसकी कीमत 1 करोड़ 40 लाख रुपए है। इस कार्रवाई के लिए छत्तीसगढ़ पर्यावरण विभाग से नियामानुसार अनापत्ति प्राप्त की गई थी।