अंतरराष्ट्रीय रंगोत्सव प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को वितरण किया गया पुरस्कार

अंतरराष्ट्रीय रंगोत्सव प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को वितरण किया गया पुरस्कार

रायपुर। एबीसी स्कूल सारागांव जहां पर छात्रों की प्रतिभा को तराशने का काम किया जाता है । जिसके लिए हमारी संस्था के विद्यार्थियों  ने (Rangotsav Celebration Organaization For National Leval Art Compitition Mumbai) द्वारा आयोजित  रंगोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। जिसमें प्रथम कड़ी में कुल 136 विद्यार्थियों ने भाग लिया था । रंगोत्सव के अंतर्गत  (कलरिंग , फिंगर थंब पेंटिंग,टैटू मेकिंग,हैंड राइटिंग,कोलाज मेकिंग,कार्टून मेकिंग,ग्रिटिंग कार्ड, स्केचिंग, केरी केचर )   जैसे विषयों में विद्यार्थियों ने अपनी रुचि के अनुसार अलग अलग विषय को चुना ,और अपनी प्रतिभा को दिखाया। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हमारी एबीसी स्कूल सारागांव के 136 विद्यार्थियों ने भाग लिया ।जिसमें राष्ट्रीय स्तर पर 33 विद्यार्थियों  का चयन हुआ।जिसमें  22 विद्यार्थियों ने द्वितीय कड़ी में विद्यार्थियों ने  कला का  प्रदर्शन किया ।  जिसमें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार  कक्षा 6 वी की वैष्णवी वर्मा को मिला जिसे मिनी प्रोजेक्टर और  ट्रॉफी दिया गया,वही द्वितीय पुरस्कारकक्षा 9 की उर्मी वर्मा को  क्रिकेट किड और ट्रॉफी दिया गया। कुल 22  विद्यार्थियों में  5 ट्रॉफी,15 मेडल और 4 सरप्राइज़ गिफ्ट दिया गया ।  रंगोत्सव से संबंधित कार्य को संस्था की शिक्षिका श्रीमती दुर्गा  वर्मा  ने किया । इस अवसर पर एबीसी स्कूल सारागांव के डायरेक्टर, सीईओ ने  अपने करकमलों  से विद्यार्थियों को सम्मानित किया । सर ने बताया कि रंगोत्सव जैसी  संस्था विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने का प्रयास करती है, हमारी संस्था के 136 में  33 विद्यार्थियों  का चयन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ ,और उसमें से 22 विद्यार्थियों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चयन  होकर पुरस्कार प्राप्त करना , हमारे संस्था के लिए गर्व की बात है ।पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए, सभी विद्यार्थियों , शिक्षकों व अन्य स्टाप को  चैत्र नवरात्र  की शुभकामनाएं दी ।