भाजयुमो ने किया केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार का आभार, नक्सल हिंसा के शहीदों को दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की

भाजयुमो ने किया केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार का आभार, नक्सल हिंसा के शहीदों को दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की

दंतेवाड़ा से राजू शर्मा की रिपोर्ट 
दंतेवाड़ा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जय स्तंभ चौक में नक्सल हिंसा में शहीद हुए वीर जवानों,ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों को दिप प्रज्वलित कर एवं मौन धारण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की | युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नक्सल मुक्त भारत के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा  एवं उनकी पूरी सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया | भाजयुमो निलाध्यक्ष राहुल असरानी ने  कहा कि देश अब नक्सल मुक्त हो गया है इसके लिए हमारे सैकड़ों जवानों ने अपनी शहादत दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के दृढ़ ईच्छाशक्ति एवं संकल्प एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के लगातार प्रयासों से यह संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के नक्सल मुक्त होने की ऐतिहासिक अवसर पर जिला मुख्यालयों में शहीद हुए वीर जवानों की स्मृति में श्रद्धांजलि एवं दीपदान कार्यक्रम आज जयस्तंभ चौक दंतेवाड़ा में किया गया है।

भाजयुमो प्रदेश महामंत्री कुणाल ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक टाईमलाइन के तहत एक लक्ष्य निर्धारित कर नक्सलवाद का समूल नाश किया है। बस्तर से नक्सलवाद खत्म होने से अब बस्तर के युवा खुलकर बस्तर की सांस्कृतिक विरासत को प्रचारित करेंगे। बस्तर के युवा यूपीएससी जैसे परीक्षा में सफल होकर छत्तीसगढ़ का मान बढ़ा रहे है। विधायक चैतराम अटामी ने कहा की नक्सलवाद बस्तर समेत पूरे देश के लिए एक नासूर था जिसके खात्मे से अब बस्तर जल्द ही विकसित बस्तर बनेगा और छत्तीसगढ़ विकसित भारत के संकल्पना को पूरा करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने कहा कि मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद मुक्त बनाने का लक्ष्य यह केवल संकल्प नहीं, बल्कि केंद्र सरकार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, सुरक्षा बलों और जनता के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बनने की दिशा में एक मजबूत कदम है।इस दौरान जिला उपाध्यक्ष पिंटू उइके,मुकेश शर्मा,मंडल अध्यक्ष जय भंसाली,नगरपालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता,श्रवण कड़ती,खिरेंद्र ठाकुर,एस टी मोर्चा जिलाध्यक्ष पिसे वट्टी,महावीर महेश्वरी,लक्ष्मी यादव,कीर्ति ठाकुर,राजेश बोरबन,निखिल नाग,मोहन ठाकुर,सोमड़ू कोर्राम,कीर्ति ठाकुर,चंद्रकांत स्वाई,प्रियंका बेहरा,विशेष सिंह,बृजेश राणा,शिवप्रताप,बालाकृष्णाकमल ठाकुर एवं भाजपा,मोर्चा एवं मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित हुए |