चैम्बर अध्यक्ष सतीश थौरानी अब भाजपा में 

चैम्बर अध्यक्ष सतीश थौरानी अब भाजपा में 

रायपुर। छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सतीश थौरानी ने भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश कर लिया है। यह जानकारी उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट करके दी है। सतीश थौरानी ने कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि के पावन भाव के साथ आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व तथा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जनकल्याणकारी नीतियों एवं विकासोन्मुख दृष्टिकोण से प्रभावित होकर आज मैंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश ठाकुर, जिला महामंत्री गुंजन प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष अकबर अली और पन्ना दुबे मौजूद थे।