बालोद में पिकअप पलटी, दो महिलाओं की मौत

बालोद में पिकअप पलटी, दो महिलाओं की मौत

बालोद (चैनल इंडिया)। एक दर्दनाक सडक़ हादसे ने यहां खुशी के माहौल को मातम में बदल दिया। नामकरण कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रही महिलाओं से भरी पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि ड्राइवर और दो मासूम बच्चों सहित 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

 घटना मंगचुवा थाना क्षेत्र के भंवरमरा गांव के पास की बताई जा रही है। गोटाटोला थाना क्षेत्र के पद्देटोला गांव से महिलाएं और बच्चे पिकअप में सवार होकर खड़बत्तर गांव में आयोजित छ_ी (नामकरण) कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम के बाद सभी वापस अपने गांव लौट रहे थे, तभी रास्ते में पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि, मौके पर ही 65 वर्षीय मानबाई (पति बिदराम) की मौत हो गई, जबकि 40 वर्षीय नंदनी बाई कडिय़ाम ने अस्पताल पहुंचने के बाद दम तोड़ दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डौंडीलोहारा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को हायर सेंटर राजनांदगांव रेफर किया गया है।