Jagdalpur Crime : रिटायर्ड फॉरेस्ट रेंजर के बेटे का शव घर में मिला,पुलिस आत्महत्या मानकर जांच में जुटी !

Jagdalpur Crime : रिटायर्ड फॉरेस्ट रेंजर के बेटे का शव घर में मिला,पुलिस आत्महत्या मानकर जांच में जुटी !

जगदलपुर। शहर के लालबाग इलाके में एक युवक का शव घर के भीतर मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अतुल शर्मा के रूप में हुई है, जो BPCL में कार्यरत थे और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित अपने घर में अकेले रहते थे। उनके परिजन रायपुर में निवासरत हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घर अंदर से बंद मिला, जिसके बाद दरवाजा खोलकर शव को बाहर निकाला
गया।

कलाई की नस कटी, ज्यादा खून बहने से मौत की आशंका

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतक की कलाई की नस कटी हुई पाई गई, जिससे अत्यधिक खून बहने के कारण मौत होने की आशंका जताई जा रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है।