बंगाल चुनाव नतीजों से पहले अरुण साव का दावा: ‘TMC के साथ खेला, बंगाल में खिलेगा कमल’; कांग्रेस के प्रदर्शन पर भी साधा निशाना 

बंगाल चुनाव नतीजों से पहले अरुण साव का दावा: ‘TMC के साथ खेला, बंगाल में खिलेगा कमल’; कांग्रेस के प्रदर्शन पर भी साधा निशाना 

रायपुर। पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों के चुनाव परिणामों को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 4 मई को आने वाले नतीजों से पहले बड़ा दावा करते हुए कहा कि जनता का रुझान स्पष्ट रूप से बीजेपी के पक्ष में है और पश्चिम बंगाल में कमल खिलने वाला है।

देश को 4 मई का इंतजार, बीजेपी को मिलेगी बड़ी सफलता’ 
अरुण साव ने कहा कि पूरे देश की नजर 4 मई पर टिकी है, जब पांच राज्यों के चुनाव परिणाम घोषित होंगे। उन्होंने दावा किया कि इन नतीजों में बीजेपी को बड़ी सफलता मिलेगी और पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के खिलाफ माहौल साफ दिखाई दे रहा है।

‘असम और पांडुचेरी में भी बनेगी बीजेपी सरकार’ 
डिप्टी सीएम ने कहा कि असम और पांडुचेरी में भी बीजेपी की सरकार बनना तय है। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की जनता ने TMC के खिलाफ मतदान किया है और राज्य में बदलाव तय है। साथ ही उन्होंने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने राज्य की जनता के बजाय घुसपैठियों के पक्ष में खड़े होने का काम किया है।

कांग्रेस के प्रदर्शन पर भी हमला 
प्रदेशभर में महंगाई को लेकर कांग्रेस के प्रस्तावित प्रदर्शन पर भी अरुण साव ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का रुख पाकिस्तान के प्रति नरम रहा है और वहां कांग्रेस नेताओं को हीरो की तरह देखा जाता है।

‘देश में महंगाई नियंत्रित’ 
महंगाई के मुद्दे पर साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में महंगाई अन्य देशों की तुलना में नियंत्रित है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को अपने पसंदीदा देश पाकिस्तान से महंगाई के हालात पूछ लेने चाहिए।