हाईकोर्ट में 18 मई से ग्रीष्म अवकाश
बिलासपुर। समर वेकेशन को लेकर हाईकोर्ट ने अधिसूचना जारी कर दी है। हाईकोर्ट द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 18 मई (सोमवार) से 12 जून (शुक्रवार) तक ग्रीष्म अवकाश रहेगा। 15 जून (सोमवार) से हाईकोर्ट फिर नियमित रूप से खुलेगा। अवकाश के दौरान भी जरूरी मामलों की सुनवाई जारी रहेगी। इसके लिए वेकेशन जजों की नियुक्ति की गई है, जो सुबह 10:30 बजे से कोर्ट की कार्रवाई करेंगे और जरूरत पडऩे पर समय बढ़ाया भी जा सकेगा।
अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि समर वेकेशन के दौरान सिविल, क्रिमिनल और रिट से जुड़े मामलों की फाइलिंग जारी रहेगी, जबकि जरूरी मामलों के लिए अलग से आवेदन देना होगा। जमानत मामलों में अलग से अर्जेंट हियरिंग आवेदन की जरूरत नहीं होगी और उन्हें स्वत: सूचीबद्ध किया जाएगा। अन्य लंबित मामलों की सुनवाई के लिए अर्जेंट आवेदन अनिवार्य रहेगा।

admin 





