वेदांता पावर प्लांट हादसा: 16 लोगों की मौत, एसपी ने की पुष्टि
सक्ती। जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार को हुए भीषण हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। इस दुखद घटना की पुष्टि एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने की है। हादसे में कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज रायगढ़, रायपुर, बिलासपुर और खरसिया के अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक, दोपहर के समय प्लांट में नियमित कामकाज जारी था, तभी अचानक बॉयलर में जोरदार विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि पूरे प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई और चारों ओर धुआं फैल गया। मौके पर मौजूद कई मजदूर इसकी चपेट में आ गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद इलाके में तनाव और भय का माहौल बना हुआ है।
इस दर्दनाक घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है और मृतकों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं।

admin 





