ऑस्ट्रेलिया ने तोड़ी भारत की उम्मीदें,महिला टी20 विश्व कप से बाहर हुई टीम इंडिया
न्यूज डेस्क। आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सफर समाप्त हो गया। करो या मरो के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराकर सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर कर दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 171 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा था, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया।
भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही और बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलिया के सामने प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया। 171 रन का लक्ष्य टी20 मुकाबले में मजबूत माना जा रहा था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए मैच पर पकड़ बनाए रखी और 6 विकेट शेष रहते जीत दर्ज कर ली।
इस हार के साथ भारत का विश्व कप जीतने का सपना भी टूट गया। टीम इंडिया पूरे टूर्नामेंट में उतार-चढ़ाव भरे प्रदर्शन के बाद अंतिम-4 में जगह बनाने में सफल नहीं हो सकी। ऑस्ट्रेलिया ने जीत के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। वेस्टइंडीज से सेमीफाइनल में भिंड़त होगी।

admin 




