Raipur Breaking : रायपुर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खेलाते 3 युवक गिरफ्तार, मोबाइल-नकदी जब्त

Raipur Breaking : रायपुर में  ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खेलाते 3 युवक गिरफ्तार, मोबाइल-नकदी जब्त

रायपुर। शहर में ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ चल रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को क्रिकेट मैचों पर ऑनलाइन सट्टा खेलाते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 मोबाइल फोन, 2 मोटरसाइकिल और 10 हजार रुपए नगद जब्त किए हैं। तीनों आरोपी महावीर नगर गुरुद्वारा के पास मोबाइल के जरिए सट्टा संचालन कर रहे थे, जहां घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा गया।
पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिलने के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। प्रारंभिक जांच में सट्टा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी अहम सुराग मिले हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

ये हैं आरोपी

विनित रंगवानी उर्फ हनी (21), निवासी देवपुरी
दिन्नाशु रंगवानी उर्फ बब्बी (25), निवासी देवपुरी
हर्षित मोटवानी (22), निवासी महावीर नगर है। तीनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस अब इस ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान में जुटी है।