जेब में रखा मोबाइल ब्लास्ट, बुरी तरह से झुलसा छात्र

जेब में रखा मोबाइल ब्लास्ट, बुरी तरह से झुलसा छात्र

बिलासपुर (चैनल इंडिया)। एक छात्र की जेब में रखा मोबाइल अचानक फट गया। मोबाइल फटने से छात्र की पैंट में आग लग गई। साथी छात्र ने तुरंत आग बुझाकर दोस्त की जान बचाई। दोस्त की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। यह घटना सरकंडा थाना क्षेत्र में सेंट्रल लाइब्रेरी के पास की है।

 जानकारी के अनुसार छात्र अपने दोस्तों के साथ सेंट्रल लाइब्रेरी के पास खड़ा था तभी पैंट की जेब में रखा मोबाइल फोन अचानक तेज आवाज के साथ फट गया। ब्लास्ट होते ही छात्र की पैंट में आग लग गई जिससे मौके पर मौजूद लोगों में हडक़ंप मच गया। घटना के तुरंत बाद छात्र के एक साथी ने सूझबूझ दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया और कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद छात्र की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।  

 वहीं तकनीकी विशेषज्ञों का कहना है स्मार्टफोन में इस्तेमाल होने वाली लिथियम-आयन बैटरियां कभी-कभी अधिक गर्म होने या क्षतिग्रस्त होने पर ब्लास्ट कर सकती हैं। यदि फोन लंबे समय तक चार्जिंग पर लगा रहे या सस्ते और अनधिकृत चार्जर का उपयोग किया जाए, तो ऐसे हादसों की संभावना बढ़ जाती है।