जमानत पर छूट कर घर पहुंचा था पति, पत्नी ने सिलबट्टे से वार कर कर दी हत्या

जमानत पर छूट कर घर पहुंचा था पति, पत्नी ने सिलबट्टे से वार कर कर दी हत्या

भिलाई। छावनी थाना क्षेत्र के कैंप-2 स्थित दुर्गा पारा में एक महिला ने घरेलू विवाद के चलते अपने पति की हत्या कर दी। रविवार रात गुस्से में आकर पत्नी हीरामणी साहू ने पति डोमन साहू (40) के सिर पर सिलबट्टे से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। मृतक अक्सर शराब पीकर झगड़ा करता था, जिससे परिवार और आसपास के लोग भी परेशान थे। घटना से पहले भी महिला ने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी और वह जमानत पर घर लौटा था।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।