सीएम विष्णुदेव साय से मिले IOCL छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश के मुख्य महाप्रबंधक,पेट्रोलियम सेक्टर विस्तार पर चर्चा

सीएम विष्णुदेव साय से मिले IOCL छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश के मुख्य महाप्रबंधक,पेट्रोलियम सेक्टर विस्तार पर चर्चा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सोमवार को राजधानी स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश के मुख्य महाप्रबंधक अजय कुमार श्रीवास्तव ने सौजन्य मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान राज्य में पेट्रोलियम सेक्टर के विस्तार, ईंधन आपूर्ति व्यवस्था को और मजबूत करने तथा आम लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।
इस दौरान IOCL के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।