डुमरतराई थोक बाजार में व्यापारियों को किया गया 5, 10, 20 के नए नोट एवं सिक्कों का वितरण
रायपुर। डुमरतराई थोक बाजार व्यापारी कल्याण महासंध के अध्यक्ष प्रेम पाहुजा ने बताया कि आज डुमरतराई थोक बाजार में 5, 10, 20 के नए नोट एवं सिक्के का व्यापारियों को वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि विगत कुछ माह से जिलों में स्थित बैंकों में छोटे नोट एवं सिक्के पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं हैं, जिसके कारण आम नागरिकों एवं व्यापारियों को रोजमर्रा के लेन-देन में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रेम पाहुजा ने कहा कि विशेष रूप से छोटे एवं मध्यम व्यापारियों का व्यापार इससे प्रभावित हो रहा है। बाजारों में चिल्लर की कमी के कारण ग्राहकों एवं व्यापारियों के बीच अनावश्यक असुविधा उत्पन्न हो रही है, वहीं कई बार लेन-देन विवाद की स्थिति भी बन रही है। सार्वजनिक परिवहन, किराना, मेडिकल, फल-सब्जी एवं अन्य दैनिक उपयोग के व्यापारों में यह समस्या और अधिक गंभीर रूप से देखने को मिल रही है।
इसी कड़ी में आज डुमरतराई थोक बाजार व्यापारी कल्याण महासंध द्वारा 5, 10, 20 के नए नोट एवं सिक्कों का व्यापारियों को वितरण किया गया।
उपरोक्त चिल्लर वितरण कार्यक्रम में डुमरतराई थोक बाजार व्यापारी कल्याण महासंध के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे — प्रेम पाहुजा (अध्यक्ष), महेश चंदवानी, गोविन्द माहेश्वरी (महामंत्री), प्रकाश दरयानी, पवन अल्वा, जवाहर थारानी, (कार्यकारी अध्यक्ष), दिलीप केवलानी, सुनील मलानी, विशाल पोपटानी, राजेश अग्रवाल (उपाध्यक्ष)।

admin 




