भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस के मुख्य आतिथ्य में विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस के मुख्य आतिथ्य में विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

नगरी से राजू पटेल की रिपोर्ट 

नगरी। सिहावा विधानसभा के गौरव ग्राम छिपली में जय महाकालेश्वर क्रिकेट क्लब छिपली एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से अंतर जिला स्तरीय क्रिकेट का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 55 टीम ने भाग लेकर इस आयोजन को गरिमा पूर्ण बना दिया। आठ दिवसीय इस आयोजन में में विजयी टीम को पुरस्कार प्रदान करने मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्य्क्ष  प्रकाश बैस ,मंडल संयोजक नागेंद्र शुक्ला,भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन नाहटा ,महामंत्री हृदय साहू,ब्यापारी प्रकोष्ठ संयोजक रूपेंद्र साहू,ग्राम पटेल मनहरण साहू,उपसपंच राधा बाई धुव,अधिवक्ता तुलसी राम साहू,मीडिया प्रभारी जिला विधि प्रकोष्ठ ,मदन पटेल गुरु प्रसाद साहू ,मन्नूलाल यादव,दानेश्वर  ध्रुव, टेमन लाल साहू एवं समस्त वरिष्ठजनों के आतिथ्य में छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृतिक विभाग के सहयोग से लोक सांस्कृतिक संस्था लोक प्रयाग,नवापारा राजिम की शानदार प्रस्तुति के संपन्न हुआ।     इस पावन अवसर पर जय महाकालेश्वर क्रिकेट क्लब छिपली नगरी के प्रतियोगिता के प्रथम विजयी खुटगांव क्रिकेट क्लब जिला गरियाबंद एवं द्वितीय विजयी डीआरजी टीम नगरी जिला धमतरी के साथ अलग-अलग विधाओं के सभी खिलाड़ियों को पुरुस्कार अतिथियों के कर कमलों द्वारा दिया गया। 

इस अविस्मरणीय क्रिकेट प्रतियोगिता को सजाने में जय महाकालेश्वर क्रिकेट क्लब के संरक्षक हृदय लाल साहू, अध्य्क्ष अरुण पटेल एवं रुस्तम नवरंग,नील कमल साहू,विवेक साहू,मिराज साहू,लकेश्वर यादव,भूपेंद्र देव,आशीष नेताम,पप्पू नाग,लक्की निषाद,रूप कश्यप, तरुण साहू,लुकेश्वर कश्यप,नागेन्द्र देव,तोषण, राजेन्द्र विश्वकर्मा, नंददेव,गीतेश्वर निषाद,के साथ जय महाकालेश्वर क्रिकेट क्लब छिपली नगरी के समस्त ऊर्जावान युवा साथीगण समस्त ग्रामवासी,सभी समिति के पदादिकारीगण,समस्त दानदाता गण का विशेष सहयोग मिला,कार्यकम का संचालन तोमल साहू एवं लखेश्वर यादव ने किया यह जानकारी तुलसी राम साहू ने दिया।