रायपुर में 33 डिग्री जा सकता है तापमान, अगले दो दिन सामान्य बारिश 

रायपुर में 33 डिग्री जा सकता है तापमान, अगले दो दिन सामान्य बारिश 
रायपुर (चैनल इंडिया)। प्रदेश में अगले दो दिन कुछ जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई है। राजधानी रायपुर में तापमान 33 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं।
पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान माना में 33.2 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड में 20 डिग्री रहा। इस समय बारिश के पीछे एक साथ कई मौसम सिस्टम सक्रिय हैं। इसके असर से प्रदेश में बारिश का दौर बना हुआ है। मानसून ट्रफ, कम दबाव के क्षेत्र से जुड़ी ट्रफ और बंगाल की खाड़ी के पास बना चक्रवाती घेरा छत्तीसगढ़ में नमी पहुंचा रहे हैं। इसके चलते अगले दो दिन कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
राजधानी रायपुर में 15 सितंबर यानि आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछार पडऩे की संभावना जताई है। शहर में अधिकतम तापमान करीब 33एष्ट और न्यूनतम तापमान करीब 25 डिग्री रहने का अनुमान है।