DCP के गनमैन की संदिग्ध मौत, जहर सेवन के बाद अस्पताल में तोड़ा दम
रायपुर। राजधानी रायपुर के अमलीडीह स्थित पुलिस कॉलोनी में पदस्थ एक आरक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान कुलदीप मिश्रा के रूप में हुई है, जो पुलिस लाइन रायपुर में पदस्थ थे और वर्तमान में डीसीपी के गनमैन के रूप में कार्यरत थे। जहर सेवन की सूचना मिलने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात आरक्षक द्वारा जहर सेवन किए जाने की सूचना परिजन ने न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस को दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि इलाज के दौरान उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
आत्महत्या के कारणों की जांच जारी
घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि आरक्षक ने जहर किन परिस्थितियों में सेवन किया। पुलिस परिजनों, सहकर्मियों और परिचितों से पूछताछ कर संभावित कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक साक्ष्यों और जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।
admin




