गोवर्धन भाटा कर्णेश्वर धाम में बनाया जाएगा दस लाख रुपए का शेड : अंबिका मरकाम

गोवर्धन भाटा कर्णेश्वर धाम में बनाया जाएगा दस लाख रुपए का शेड : अंबिका मरकाम

नगरी से राजू पटेल की रिपोर्ट

शेड निर्माण से सर्व समाज का हो सके गा आयोजन

नगरी। सर्व यादव समाज सिहावा नगरी के तत्वावधान में चित्त्रोतपाला महानदी के घाट पर बसे सिहावा कर्णेश्वर धाम में गोवर्धन पूजा महोत्सव का आयोजन प्रति वर्ष की भाती इस वर्ष भी कार्तिक पूर्णिमा के पवन अवसर पर किया।

 जहां यादव बन्धुओं के द्वारा अपने इष्ट देव श्री कृष्णा एवं गोवर्धन पूजा कर अपने पारंपरिक वेशभूषा में छत्तीसगढ़ प्रदेश एवं अन्य प्रदेश के यादव बांधोंओ के द्वारा राउत नाचा व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत की गई वही इष्ट देव के प्रसाद खिचड़ी के रूप में वितरण किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सिहावा विधायक अंबिका मरकाम की उपस्थिति रही एवं अध्यक्षता नंदकुमार यादव अध्यक्ष सर्व यादव समाज सिहावा नगरी ने की मंच को संबोधित करते हुए विधायक अंबिका मरकाम ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण यादव समाज के ही नहीं अपितु हम सब के इष्ट देव हैं जिन्होंने हमें गीता के सर को समझाया है और अपने जीवन में गीता को अगर हम उतरते हैं तो हमें जीवन जीने में किसी भी तरह के परेशानी नहीं होगी वहीं उन्होंने सफल आयोजन के लिए समाज जनों को बधाई दी साथ ही समाज के मांग पर गोवर्धन भाटा स्थल पर दस लख रुपए की लागत से शेड निर्माण हेतु विधायक निधि से घोषणा की विधायक ने कहा निश्चित तौर पर कर्णेश्वर धाम सिहावा क्षेत्र का धार्मिक एवं हृदय स्थल के रूप में जाना जाता है यहां पर बड़ी संख्या में मेला एवं सावन में कवर यात्रियों का ताता लगा रहता है शेड निर्माण से निश्चित तौर पर यादव समाज के कार्यक्रम के साथ-साथ यहां अन्य समाज के लोग एवं समय समय पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाना संभव होगा । साथ ही इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष भानेंद्र सिंह ठाकुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूषण साहू भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विकल गुप्ता, जनपद पंचायत के अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम, उपाध्यक्ष हुमित लिंमजा, विधायक महोदय के निज सलाहकार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरी के महामंत्री सचिन भंसाली, पेमन स्वर्ण बेर युवा कांग्रेस जिला महासचिव किसन गजेंद्र सिहावा जोन अध्यक्ष महेंद्र धेनु सेवक भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शैलेंद्र धेनु सेवक विधायक कार्यालय इंचार्ज मयंक ध्रुव ,महेंद्र नेताम,व पत्रकार साथी,यादव समाज के प्रांताध्यक्ष अध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष ग्रामीण अध्यक्ष एवं सर्व यादव समाज के पदाधिकारी उपस्थित थे कार्यक्रम का सफल संचालन डीके यादव द्वारा किया गया व बड़ी संख्या में सिहावा विधानसभा क्षेत्र के सामाजिक बांधोओ व अन्य लोगों की उपस्थिति रही।