Raipur Breaking : पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा मौका,विभाग का बदलेगा नाम,पढ़िए साय कैबिनेट के निर्णय
रायपुर। छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की बैठक में पूर्व अग्निवीरों को पुलिस विभाग में भर्ती का अवसर देने और विभागीय नाम बदलने से जुड़े अहम फैसले लिए गए। सरकार ने गृह विभाग में आरक्षक के 36 पदों पर पूर्व अग्निवीरों की भर्ती की अनुमति दी है। वहीं, आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलकर जनजातीय कार्य विभाग करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है।

पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा मौका
राज्य सरकार पूर्व अग्निवीरों के अनुभव और दक्षता का लाभ अपनी सेवाओं में लेना चाहती है। इसी उद्देश्य से गृह विभाग में आरक्षक के कुल 36 पदों पर उपलब्ध रिक्तियों के विरुद्ध पूर्व अग्निवीरों की भर्ती को मंजूरी दी गई है। सरकार पहले ही इन पदों पर पूर्व अग्निवीरों के लिए 10 प्रतिशत श्रेणीवार आरक्षण का प्रावधान कर चुकी है।
विभाग का बदलेगा नाम
मंत्रिपरिषद ने छत्तीसगढ़ शासन कार्य (आवंटन) नियम में संशोधन के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। इसके तहत आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलकर जनजातीय कार्य विभाग किया जाएगा। इस बदलाव के बाद विभाग का आधिकारिक नाम जनजातीय कार्य विभाग होगा।
admin



