मानसून पर ब्रेक आज होगा खत्म, उत्तर-दक्षिण जिलों के लिए अलर्ट

मानसून पर ब्रेक आज होगा खत्म, उत्तर-दक्षिण जिलों के लिए अलर्ट
रायपुर (चैनल इंडिया)। प्रदेश में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है। लगातार बारिश के बाद बारिश ने तीन दिन का ब्रेक ले लिया है, जिससे राजधानी समेत कई जिलों में उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आज से फिर बारिश के आसार जताए हैं।
सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाडा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, गररयाबंद, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर में आगामी कुछ घंटों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, अचानक तेज हवा व बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजधानी में शुक्रवार को सुबह से बादलों की आवाजाही बनी रही, लेकिन वर्षा दर्ज नहीं की गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार को आसमान सामान्यत: मेघमय रहेगा और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात हो सकता है। दो दिन बाद फिर मानसून के सक्रिय होने के संकेत हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है।