14 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारणों का नहीं चला पता; पुलिस जांच में जुटी
कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से एक किशोरी द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। बोड़ला थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान प्रगति मरकाम (14 वर्ष), पिता राजेश मरकाम, निवासी बीचपारा, बोड़ला के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
आत्महत्या के कारणों की जांच जारी
फिलहाल किशोरी द्वारा यह कदम उठाने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
प्रदेश में हाल के दिनों में आत्महत्या की कई घटनाएं सामने आई हैं। हालांकि प्रत्येक मामले की परिस्थितियां अलग-अलग हैं और पुलिस सभी मामलों की अलग-अलग जांच कर रही है।
admin




