सोलर वेलफेयर एसोसिएशन करेगा संवाद : 2026 का आयोजन

सोलर वेलफेयर एसोसिएशन करेगा संवाद : 2026 का आयोजन
रायपुर (चैनल इंडिया)। छत्तीसगढ़ सोलर वेलफेयर एसोसिएशन ने संवाद 2026 का आयोजन करने का निर्णय लिया है। इसके लिए बहुत जल्द एसोसिएशन अपने सदस्यों को जिम्मेदारी देगी। छत्तीसगढ़ सोलर वेलफेयर एसोसिएशन की सामान्य सभा में 80 से अधिक सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभा का मुख्य उद्देश्य आगामी संवाद 2026 कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी सभी सदस्यों के साथ साझा करना था। इस दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा, उद्देश्य, आयोजन की कार्ययोजना, विभिन्न व्यवस्थाओं, सदस्यों की जिम्मेदारियों तथा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आवश्यक समन्वय पर विस्तार से चर्चा की गई।
सभी सदस्यों को अवगत कराया गया कि संवाद 2026 के आयोजन से संबंधित अंतिम रूपरेखा एवं विभिन्न समितियों की जिम्मेदारियों को शीघ्र अंतिम रूप देकर सभी सदस्यों के साथ साझा किया जाएगा, जिससे प्रत्येक सदस्य अपनी भूमिका का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सके। सभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने कार्यक्रम की सफलता हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया तथा अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए। एसोसिएशन ने सभी सदस्यों की सक्रिय सहभागिता एवं सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया।