कैट प्रतिनिधिमंडल सहित विभिन्न व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों ने रायपुर के कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला से मुलाकात की
रायपुर। देश के सबसे बड़े व्यापारी संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन जितेंद्र दोशी, विक्रम सिंहदेव, अध्यक्ष परमानंद जैन, महामंत्री सुरिन्दर सिंह, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी, राम मंधान, वासु मखीजा, भरत जैन, राकेश ओचवानी, शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के प्रतिनिधिमंडल सहित विभिन्न व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों ने अमर पारवानी के नेतृत्व में रायपुर के कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला से भेंट कर शहर के ट्रांसपोर्ट क्षेत्र में शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक मालवाहक ऑटो, रिक्शा आदि के प्रवेश पर लगाए गए प्रतिबंध से उत्पन्न हो रही समस्याओं से अवगत कराया।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि विगत दिनों शहर में ट्रैफिक समस्या के समाधान के उद्देश्य से तेलघानी नाका, भैंसस्थान, गुढियारी, अग्रसेन चौक सहित उन क्षेत्रों में, जहां से प्रदेश के विभिन्न स्थानों के लिए माल बुकिंग और ट्रांसपोर्ट संचालन होता है, वहां शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक मालवाहक ऑटो एवं रिक्शों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया है।
व्यापारियों ने बताया कि इन स्थानों पर बड़ी संख्या में ट्रांसपोर्ट कार्यालय, गोदाम और माल बुकिंग केंद्र संचालित होते हैं। ऐसे में निर्धारित समय में प्रतिबंध लागू होने से माल बुकिंग, लोडिंग-अनलोडिंग और परिवहन कार्य प्रभावित हो रहा है, जिससे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
इस संबंध में महात्मा गांधी रोड व्यापारी संघ, गुरुनानक चौक व्यापारी संघ, रवि भवन व्यापारी संघ, छत्तीसगढ़ इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेडर्स एसोसिएशन सहित अनेक व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे और सभी ने इस निर्णय के कारण व्यापार पर पड़ रहे प्रभाव को विस्तार से रखा।
कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने व्यापारियों की पूरी बात गंभीरता से सुनी तथा कहा कि प्रशासन का उद्देश्य ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखना है, किंतु व्यापारियों को अनावश्यक परेशानी भी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने आश्वस्त किया कि सभी पक्षों को ध्यान में रखते हुए इस विषय पर शीघ्र ही उचित समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।
कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला से मुलाकात में कैट एवं व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे: अमर पारवानी, राजेंद्र जग्गी, राम मंधान, भरत जैन, संजय जादवानी, जय नानवानी, महेश जेठानी, ठाकुर दास लुल्ला, हरजिंदर सिंह वोहरा एवं लाहोटी आदि।

admin 




