मंदिरों में पूजा कर जन्मदिन की शुरुआत : नकटी के प्रभावितों से मिले दीपक बैज,दिनभर राजीव भवन में कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने मंगलवार को अपने जन्मदिन की शुरुआत देवेंद्र नगर स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी में भगवान भोलेनाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना से की। इसके बाद उन्होंने वीआईपी चौक स्थित श्रीराम मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीराम के दर्शन किए और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
धार्मिक स्थलों पर दर्शन के बाद दीपक बैज नकटी क्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, दीपक बैज दिनभर रायपुर स्थित राजीव भवन में कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। जन्मदिन के अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक उन्हें शुभकामनाएं देने राजीव भवन पहुंचेंगे।

admin 




