BREAKING: साय कैबिनेट की अहम बैठक शुरू, जनहित के कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

BREAKING: साय कैबिनेट की अहम बैठक शुरू, जनहित के कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की साय सरकार की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक को महानदी भवन मंत्रालय में शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और नीतिगत विषयों पर चर्चा के बाद अहम फैसले लिए जाने की संभावना है।

बैठक में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सहित मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्य मौजूद हैं। इसके अलावा मुख्य सचिव विकास शील और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में शामिल हैं।

सरकार की इस कैबिनेट बैठक में विभिन्न विभागों के लंबित प्रस्तावों, विकास कार्यों और जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जा रही है। बैठक में लिए गए निर्णयों की आधिकारिक जानकारी बैठक समाप्त होने के बाद जारी की जाएगी।