69 साल का भरोसा, डबल बचत का मौका: रथयात्रा पर एटी ज्वेलर्स का मेगा ऑफर

69 साल का भरोसा, डबल बचत का मौका: रथयात्रा पर एटी ज्वेलर्स का मेगा ऑफर

एटी के सभी शो रूम में विशेष ऑफर : सोने के आभूषणों पर 7 हजार प्रति तोला की बचत,पुराने सोने के एक्सचेंज पर 1957 रुपए प्रति 10 ग्राम अतिरिक्त मूल्य का लाभ

रायपुर। भगवान जगन्नाथ की पावन रथयात्रा के शुभ अवसर पर अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स अपने 69वें शोरूम स्थापना वर्ष को श्रद्धा, विश्वास और उत्साह के साथ मना रहा है। वर्ष 1957 में रथयात्रा के शुभ दिन स्थापित हुई इस प्रतिष्ठित संस्था ने पिछले 69 वर्षों में अपने ग्राहकों का अटूट विश्वास अर्जित करते हुए गुणवत्ता, शुद्धता और पारदर्शिता की एक सशक्त पहचान बनाई है। इस अवसर पर 16 से 26 जुलाई तक ग्राहकों के लिए विशेष "रथयात्रा स्पेशल ऑफर" है। ऑफर के अंतर्गत सोने के आभूषणों की खरीद पर प्रति तोला 7000 रुपए की सीधी बचत तथा पुराने सोने के एक्सचेंज पर 1,957 प्रति 10 ग्राम अतिरिक्त मूल्य का लाभ दिया जा रहा है। 

रथयात्रा केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि आस्था, सेवा, समर्पण और समाज को जोड़ने वाली भारतीय संस्कृति की महान परंपरा है। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स हर वर्ष इस पर्व को अपने स्थापना दिवस के रूप में मनाता है और अपने ग्राहकों के विश्वास के प्रति आभार व्यक्त करता है। 

एटी ग्रुप के चेयरमैन तिलोक बरड़िया ने कहा कि "69 वर्षों की यह यात्रा केवल व्यवसाय की नहीं, बल्कि लाखों ग्राहकों के विश्वास, स्नेह और आशीर्वाद की यात्रा है। भगवान जगन्नाथ की कृपा और ग्राहकों के सहयोग से ही हम आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं। 

डायरेक्टर शांति बरड़िया ने कहा कि "रथयात्रा हमारे लिए केवल उत्सव नहीं, बल्कि सेवा और विश्वास की परंपरा का प्रतीक है। आने वाले वर्षों में भी हम ग्राहकों को सर्वोत्तम गुणवत्ता, पारदर्शिता और उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।

डायरेक्टर अशोक बरड़िया ने कहा कि "70वें वर्ष में प्रवेश करते हुए हमारा संकल्प है कि आधुनिक डिजाइनों के साथ पारंपरिक मूल्यों को बनाए रखते हुए ग्राहकों को बेहतर अनुभव और आकर्षक ऑफर्स उपलब्ध कराते रहें।