भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री ने राजमाता की प्रतिमा पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री ने राजमाता की प्रतिमा पर अर्पित किए श्रद्धासुमन
रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती के अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय (कुशाभाऊ ठाकरे परिसर) में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने राजमाता जी के त्याग, तपस्या और संगठन निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में संगठन के सुदृढ़ीकरण और विस्तार में राजमाता विजयाराजे सिंधिया की भूमिका को कभी भुलाया नहीं जा सकता।