मुठभेड़ में इनामी अपराधी ढेर,थाना प्रभारी और सिपाही घायल
बुलंदशहर। उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर जिले में हुई मुठभेड़ में डेढ़ लाख के इनामी बदमाश को पुलिस ने मार गिराया है। मुठभेड़ में थाना प्रभारी और एक सिपाही भी घायल हुआ है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मुठभेड़ कोतवाली देहात में वलिपुरा नहर पर हुई। मुठभेड़ के दौरान आहार थाना प्रभारी वाईडी शर्मा और एसओजी का एक सिपाही घायल हुआ वहीं डेढ़ लाख का इनामी अपराधी राजेश ढेर हुआ। अपराधी राजेश पर लूट,डकैती, हत्या के प्रयास जैसे 58 से अधिक मामले दर्ज थे। राजेश बुलंदशहर से एक लाख, अलीगढ़ से पचास हजार का इनामी था एवं कई थानों से वांछित था।
admin




