प्रेत दरबार की अनुमति बागेश्वर धाम को तो हमें क्यों नहीं : प्रेमा साईं महाराज
अवधपुरी मैदान में 24 से 28 अक्टूबर तक प्रस्तावित है आयोजन
रायपुर। अवधपुरी मैदान, गुढ़ियारी में प्रस्तावित दिव्य दरबार और प्रेत दरबार के आयोजन को लेकर अनुमति का मामला गरमा गया है। मां मातंगी दिव्य धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेमा साईं महाराज ने प्रशासन पर धार्मिक आयोजनों की अनुमति देने में भेदभाव करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि यदि आयोजन की अनुमति नहीं मिली तो वे अन्न त्यागकर धरने पर बैठेंगे।
महाराज ने कहा कि भविष्य में सभी संतों और आयोजकों के लिए समान नियम लागू होने चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि जब बागेश्वर धाम के कार्यक्रमों में दिव्य दरबार और प्रेत दरबार आयोजित किए जाते हैं, तो स्थानीय संतों के ऐसे आयोजन पर आपत्ति क्यों है?
35 से 40 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने का दावा
प्रेस कॉन्फ्रेंस में महाराज ने कहा कि उनका विरोध सरकार के खिलाफ नहीं, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली के विरोध में होगा। प्रस्तावित कार्यक्रम में देशभर से करीब 35 से 40 हजार श्रद्धालु पहुंच सकते हैं।
महाराज ने मुख्यमंत्री के प्रति सम्मान जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री से उनकी मुलाकात भी हुई है और उन्हें आश्वासन मिला है। अनुमति को लेकर पैदा हो रही परिस्थितियों से मुख्यमंत्री और सरकार की छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है।
admin




