डॉ. ममता साहू ने महिला आयोग अध्यक्ष पद संभाला

डॉ. ममता साहू ने महिला आयोग अध्यक्ष पद संभाला
रायपुर (चैनल इंडिया)। मंगलवार को राज्य सरकार की ओर से नियुक्त डॉ. ममता साहू ने शास्त्री चौक स्थित महिला आयोग कार्यालय में अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाल लिया।  उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण और महिला सशक्तिकरण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगी। उनका कहना है कि जब तक हाईकोर्ट की ओर से कोई विपरीत आदेश नहीं आता, तब तक राज्य सरकार का नियुक्ति आदेश प्रभावी रहेगा।