ओलंपिक के लिए तैयार होंगे खिलाड़ी: सीएम

ओलंपिक के लिए तैयार होंगे खिलाड़ी: सीएम

- राज्य खेल अलंकरण समारोह 

- एक करोड़ 74 लाख 19 हजार की पुरस्कार राशि बांटी

रायपुर। राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य खेल अलंकरण समारोह में छत्तीसगढ़ के उत्कृष्ट खिलाडिय़ों को सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान खिलाडिय़ों को कुल एक करोड़ 74 लाख 19 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में राज्य खेल अलंकरण समारोह बंद हो गए थे, लेकिन उनकी सरकार ने इसे फिर से शुरू किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने और खिलाडिय़ों को बेहतर अवसर देने के लिए लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पिछले दो वर्षों से बस्तर ओलंपिक का आयोजन कर रही है। इसके अलावा खेलो इंडिया राष्ट्रीय ट्राइबल गेम्स का भी सफल आयोजन प्रदेश में हुआ है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को लगातार तराशा जाए और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढऩे का अवसर मिले। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश के खिलाडिय़ों को कॉमनवेल्थ गेम्स और ओलंपिक जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय मंचों के लिए तैयार करने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए खेल सुविधाओं और प्रशिक्षण व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर तीन नए स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स भी बनाए जा रहे हैं, जिससे खिलाडिय़ों को बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं मिल सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी खिलाडिय़ों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों के उत्कृष्ट खिलाडिय़ों को राज्य खेल अलंकरण से सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि खेलों के प्रति युवाओं को प्रोत्साहित करने और प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। एक करोड़ 74 लाख 19 हजार रुपये की राशि खिलाडिय़ों को प्रदान किया जाना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।