77 घंटे बाद Blue Water से मिला आदिल का शव, तीन दिन से चल रहा था सर्च ऑपरेशन

77 घंटे बाद Blue Water से मिला आदिल का शव, तीन दिन से चल रहा था सर्च ऑपरेशन

रायपुर। राजधानी रायपुर के नकटी गांव स्थित खतरनाक Blue Water में डूबे 24 वर्षीय आदिल खान की तलाश आखिरकार 77 घंटे बाद खत्म हुई। शनिवार देर रात आदिल का शव पानी की सतह पर दिखाई दिया, जिसके बाद रेस्क्यू टीम ने उसे बाहर निकाला। 

आदिल के डूबने के बाद पिछले तीन दिनों से SDRF और NDRF की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही थीं। पानी की गहराई और परिस्थितियों के कारण रेस्क्यू टीम को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

नौसेना से भी मांगी गई थी मदद

घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ओर से नौसेना के विशेषज्ञ गोताखोरों की मदद लेने की पहल की गई थी। हालांकि नौसेना की टीम के पहुंचने से पहले ही आदिल का शव पानी की सतह पर मिल गया। 

Blue Water क्षेत्र को लेकर पहले से ही सुरक्षा संबंधी चिंताएं उठती रही हैं। बारिश के दौरान यहां पानी की गहराई और जलस्तर में बदलाव इसे और जोखिमपूर्ण बना देता है।

लगातार हो रहे हादसों से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

घटना के बाद Blue Water जैसे खुले और खतरनाक जलाशयों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फिर सवाल उठ रहे हैं। ऐसे स्थानों पर चेतावनी बोर्ड, बैरिकेडिंग, फेंसिंग और प्रवेश नियंत्रण जैसे कदमों की जरूरत पर चर्चा तेज हुई है।