ट्रक-क्रेटा में जबरदस्त भिड़ंत, एक युवक की मौत, तीन घायल

ट्रक-क्रेटा में जबरदस्त भिड़ंत, एक युवक की मौत, तीन घायल

रायपुर (चैनल इंडिया)। राजधानी के खरोरा में आज दर्दनाक सडक़ हादसा हुआ है, जहां ट्रक और क्रेटा कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा खरोरा थाना क्षेत्र में रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर हुआ है। इस हादसे में शिवम साहू की मौत हुई है। वहीं ओमप्रकाश साहू, संजय साहू और रामेश्वर केंवट घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही खरोरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई।

पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर आवागमन सामान्य रूप से जारी है। हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ समय के लिए लोगों की भीड़ भी जुट गई थी।