सीएम से मिलीं पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती

सीएम से मिलीं पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती

रायपुर। पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण तथा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में डॉ. ताती के दीर्घकालीन एवं उल्लेखनीय योगदान की सराहना की। इस अवसर पर पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती के परिजन उपस्थित थे।