नेक्सेरा ऐप लॉन्च : चार रियल एस्टेट ग्रुप मिलकर लाएंगे मिसिंग मिडिल के लिए सौगात
भूमि पूजन के साथ ही नेक्सेरा एप हुआ लॉन्च, रियल एस्टेट ग्राहकों की जागरुकता की राह आसान
रायपुर। रियल एस्टेट सेक्टर में तेजी से हो रहे बदलाव के बीच ग्राहकों को जागरुक करने एवं कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिए नेक्सेरा ऐप लॉन्च किया गया। रजत बिल्डटेक के एमडी मृणाल गोलछा ने कहा कि “छत्तीसगढ़ में पहली बार इस तरह का प्रयोग हुआ है जिसमें एक ऐप के माध्यम से रियल एस्टेट ग्राहकों को जागरुकर करने की पहल की जा रही है। इस ऐप में ऐसे अनेक फीचर्स हैं, जिनके उपयोग से ग्राहकों को अपने लिए उपयुक्त प्रोजेक्ट के चयन, बजट, लोन के साथ ही कस्टमर केयर सुविधा मिलेगी। नेक्सेरा एप, हमारे ग्राहकों की सेवा में हमें उनके और करीब लाने का प्रयास है.”
प्रदेश के चार बड़े रियल एस्टेट ग्रुप एक साथ मिलकर मध्यम वर्गीय परिवार के सपनों को साकार करने का प्रयास करने जा रहे हैं। आमतौर पर देखा जाता है कि उच्च आयवर्ग के पास अनेक विकल्प होते हैं, जबकि निम्न आयवर्ग के लिए सरकार अनेक योजनाएँ चलाती हैं, लेकिन इन सभी के बीच मिडिल क्लास के लिए अपने आशियाने का सपना चुनौतियों से भरा होता है। बढ़ती महंगाई के बीच जब वो अपने लिए घर का चुनाव करता है, तो उसे सुविधाओं से समझौता करना पड़ता है। ऐसे में यह जरुरी है कि ऐसे कॉन्सेप्ट पर काम किया जाए, जहाँ एक बेहतर लाइफ स्टाइल सभी एमेनिटीज़, बच्चों के लिए एक अच्छा माहोल, बड़े-बुजुर्गों के लिए अपनापन , और सुरक्षित वातावरण में खेल-कूद से लेकर सेहत तक सभी सुविधाएं मिले, वो भी अपने बजट में।
इस भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रदेश के प्रतिष्ठित रियल एस्टेट ग्रुप- ऋषभ बिल्डर्स, रजत बिल्डटेक, राठी बिल्डमार्ट और कैपिटल बिल्डकॉन ने हाथ मिलाया है और वे एक नए कॉन्सेप्ट कर काम कर रहे हैं। ऋषभ बिल्डर्स के सीईओ प्रितेश कटारिया ने बताया कि आज शहरीकरण में लोग न्यूक्लियर परिवार में बदलते जा रहे हैं ऐसे में कम्यूनिटी लिविंग सबसे बढ़िया विकल्प है, जहाँ आप एक बड़े परिवार का हिस्सा हो जाते हैं। आपके पड़ोसी आपके पारिवारिक सदस्य की तरह एक-दूसरे का ख्याल रखते हैं।
राठी बिल्डमार्ट के प्रमोटर अजय राठी ने बताया कि रायपुर अब महानगर बनने की ओर अग्रसर है ऐसे में सभी को जरुरत है, अच्छी लाइफस्टाइल, और बेहतरीन सुविधाओं के साथ अपना घर का सपना पूरा करें।
कैपिटल बिल्डकॉन के एमडी श्री नितिन शाह ने बताया कि कल तक जो सुविधाएं लग्जरी में गिनी जाती थीं, उनमें से बहुत सी सुविधाएं आज की आवश्यकता बन चुकी हैं। बदलते दौर की आधुनिक सुविधाएं कैसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचे औऱ वे अपने घर का सपना पूरा कर पाएं, इस पर ध्यान देने की जरुरत है।
admin



