शराब दुकान में मैकडावल नम्बर: वन में पानी की मिलावट

शराब दुकान में मैकडावल नम्बर: वन में पानी की मिलावट
सरकारी दुकान में पकड़े गए चार कर्मचारी
महासमुंद (चैनल इंडिया)। पिथौरा स्थित कंपोजिट शराब दुकान में मिलावटी शराब का भंडाफोड़ हुआ है। दुकान में शराब में पानी मिलाकर बेचा जा रहा था। आबकारी विभाग की टीम ने दुकान में छापा मारकर चार प्लेसमेंट कर्मचारियों को रंगे हाथ पानी मिलाते हुए पकड़ा गया। आरोपी ‘मैकडावल नम्बर: वन’ विस्की में मिलावट कर रहे थे।
कर्मचारियों द्वारा लंबे समय से ग्राहकों की आंखों में धूल झोंककर शराब में पानी की मिलावट की जा रही थी। इससे न केवल लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा था, बल्कि आर्थिक रूप से भी ग्राहकों को नुकसान पहुंचाया जा रहा था। आबकारी विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आबकारी विभाग ने संकेत दिए हैं कि अन्य शराब दुकानों पर भी इसी तरह के औचक निरीक्षण किए जाएंगे। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे शराब खरीदते समय सतर्क रहें और किसी भी तरह की गड़बड़ी की सूचना तुरंत संबंधित विभाग को दें।