राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों की तबादला सूची आज-कल में!

राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों की तबादला सूची आज-कल में!

रायपुर। सुशासन तिहार-2026 से पहले राज्य प्रशासनिक अधिकारियों का ट्रांसफर हो सकता है। इसके लिए एक लिस्ट बनकर तैयार है। इसमें दो दर्जन से अधिक अधिकारियों के नाम हैं। अभी इस पर फाइनल चर्चा नहीं हुई है। मुख्यमंत्री से मशवरा के बाद इसे जारी कर दिया जाएगा। 

सूत्रों का कहना है कि एक लिस्ट अभी निकल सकती है और दूसरी सुशासन तिहार के बाद जून लास्ट तक। राप्रसे अधिकारियों की पहली लिस्ट में उनके नाम हैं, जिनका लंबा कार्यकाल हो गया है। या फिर उनका, जिनके लिए मजबूत सिफारिशें हैं। वैसे कई अधिकारियों का कार्यकाल तीन, साढ़े तीन से अधिक हो गया है। कुछ तो चार साल वाले भी हैं। हालांकि, लिस्ट अंतिम चर्चा के बाद ही जारी की जाएगी। हो सकता है कि चर्चा में कुछ नए नाम जुड़ जाएं और कुछ कट जाएं। कुछ की पोस्टिंग भी बदल सकती है। 

राप्रसे अधिकारी जिलों और एसडीएम के तौर पर तहसीलों में होने के साथ ही कई जिला पंचायतों में बतौर सीईओ और मंत्रालय तक विभागाध्यक्षों कार्यालय में पोस्टेड हैं। इनमें से लंबे कार्यकाल वाले आधे-से-अधिक ट्रांसफर में प्रभावित हो सकते हैं, ऐसी चर्चाएं हैं।

आईएएस, आईपीएस पर संशय
कलेक्टर, एसपी, मंत्रालय लेवल पर बड़ी संख्या में तबादले प्रतीक्षित हैं। कलेक्टरों में पुअर परफार्मेस के साथ ही जिनका डेढ़ साल से ऊपर हो गया है, उनका नंबर लग सकता है। इसी तरह पुलिस अधीक्षकों की लिस्ट भी लंबी हो सकती है। करीब आधा दर्जन पुलिस अधीक्षक डीआईजी प्रमोट तो हुए ही हैं, कार्यकाल भी दो साल से अधिक हो गया है। इसलिए, एसपी स्तर पर भी लिस्ट बड़ी होगी। इसके साथ ही जिला पंचायत सीईओ और डीएफओ के ट्रांसफर भी अवेटेड हैं। मंत्रालय में सचिवों के भी विभाग बदले जाने हैं। मगर आईएएस, आईपीएस ट्रांसफर पर अभी कोई ठोस चर्चा नहीं हुई है।