नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विधानसभा का विशेष सत्र कल 

Nari Shakti Vandan Adhiniyam

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विधानसभा का विशेष सत्र कल 

विपक्ष के खिलाफ लाया जाएगा निंदा प्रस्ताव

रायपुर। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लोकसभा से पारित नहीं हो पाने पर कल 30 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र आहुत किया जा रहा है। सत्र के दौरान अधिनियम के पारित नहीं होने पर विपक्ष के खिलाफ  निंदा प्रस्ताव लाया जाएगा। 

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार की ओर से 30 अप्रैल को विशेष सत्र आयोजित करने का आग्रह हुआ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दलों ने आधी आबादी को उनके संवैधानिक अधिकार से वंचित करने का काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट किया है कि उनके अधिकार दिलाने तक संघर्ष जारी रहेगा। 

कांग्रेस आज शाम बनाएगी रणनीति
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने आज शाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई है, जिसमें विशेष सत्र के लिए रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि चूंकि राज्यपाल ने विशेष सत्र में शामिल होने के लिए कहा है लिहाजा कांग्रेस सत्र में शामिल होगी तथा तथ्यों के साथ अपनी बात रखेगी।