रायपुर में 3एम कार केयर का दूसरा स्टूडियो शुरू: अंबुजा मॉल के सामने मिलेगी वर्ल्ड क्लास सुविधा
रायपुर। राजधानी में लग्जरी और प्रीमियम कारों की बढ़ती संख्या के बीच वाहन देखभाल (कार केयर) की आधुनिक सुविधाओं का दायरा भी बढ़ रहा है। इसी कड़ी में आन ऑटोटेक ने रायपुर में अपना दूसरा 3एम कार केयर स्टूडियो शुरू किया है। अंबुजा मॉल के सामने स्थित इस नए स्टूडियो में वैज्ञानिक तकनीक से कार डिटेलिंग, पेंट प्रोटेक्शन और प्रीमियम कार केयर की सेवाएं उपलब्ध होंगी।
स्टूडियो का शुभारंभ राम कुमार केशरवानी और प्रभा केशरवानी ने किया। इस दौरान डॉ. विवेक केशरवानी सहित शहर के ऑटोमोबाइल उद्योग से जुड़े कई प्रमुख लोग और कार प्रेमी मौजूद रहे।
ग्राहकों के भरोसे से बढ़ा विस्तार
आन ऑटोटेक के निदेशक प्रशांत केशरवानी ने बताया कि ग्राहकों के बढ़ते विश्वास और आधुनिक कार केयर सेवाओं की मांग को देखते हुए दूसरे 3M कार केयर स्टूडियो की शुरुआत की गई है। 3M कार केयर के देशभर में 100 से अधिक सर्टिफाइड आउटलेट संचालित हैं। मध्य भारत में आन ऑटोटेक पहले से ऑडी, होंडा कार्स, होंडा बिगविंग और रॉयल एनफील्ड जैसी प्रीमियम ब्रांड्स की डीलरशिप संचालित कर रहा है।
मॉल के सामने लोकेशन, ताकि समय की भी हो बचत
स्टूडियो को अंबुजा मॉल के सामने स्थापित किया गया है, जिससे ग्राहक शॉपिंग या अन्य काम के दौरान अपनी कार की सर्विस भी करवा सकें। आधुनिक फ्लोर प्लान और व्यवस्थित वर्कफ्लो के साथ इसे इस तरह तैयार किया गया है कि ग्राहकों को कम समय में बेहतर अनुभव मिल सके।
एक ही जगह मिलेंगी ये आधुनिक सुविधाएं
अल्ट्रा-ड्यूरेबल पेंट प्रोटेक्शन फिल्म (पीपीएफ)
सिरेमिक और ग्राफीन कोटिंग
प्रीमियम कार डिटेलिंग और इंटीरियर रिस्टोरेशन
डीप केबिन सैनिटाइजेशन
हाई-परफॉर्मेंस विंडो फिल्म्स
अंडरबॉडी एंटी-कोरोजन कोटिंग
सिग्नेचर कार स्पा
स्टूडियो में ग्राहकों को 3एम तकनीक का लाइव डेमो भी दिखाया जाएगा, जिससे वे सेवाओं की गुणवत्ता और प्रक्रिया को स्वयं देख सकेंगे।
'गाड़ी की वैल्यू बनाए रखना ही उद्देश्य'
आन ऑटोटेक के प्रशांत केशरवानी ने कहा कि रायपुर में दूसरा 3एम कार केयर स्टूडियो शुरू करना कंपनी के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की गाड़ियों की चमक और उनकी निवेश की गई राशि की वैल्यू को लंबे समय तक सुरक्षित रखना कंपनी का उद्देश्य है। इसके लिए विश्वस्तरीय तकनीक और प्रीमियम सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
जानिए आन ऑटोटेक के बारे में
आन ऑटोटेक मध्य भारत का प्रमुख ऑटोमोबाइल समूह है। कंपनी ऑडी, होंडा कार्स, होंडा बिगविंग, रॉयल एनफील्ड और 3M कार केयर जैसे प्रीमियम ब्रांड्स के साथ काम कर रही है। कंपनी का फोकस आधुनिक तकनीक, गुणवत्तापूर्ण सेवाओं और बेहतर ग्राहक अनुभव पर है।

admin 




