रायपुरवासियों के लिए जरूरी खबर : इस रूट पर जाने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
रायपुर। नकटी ग्राम की घटना को लेकर बुधवार 15 जुलाई को कांग्रेस और ग्रामीणों के प्रस्तावित पैदल मार्च के मद्देनजर रायपुर यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। कार्यक्रम के दौरान राम मंदिर तिराहा (करेंसी टावर) से तेलीबांधा थाना तिराहा तक की सर्विस रोड सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगी।
यातायात पुलिस के अनुसार, नकटी ग्राम से लोकभवन तक निकाले जाने वाले पैदल मार्च और ज्ञापन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। इसे देखते हुए इस मार्ग पर यातायात का दबाव बढ़ सकता है।
पुलिस ने महासमुंद से दुर्ग की ओर जाने वाले वाहन चालकों से अपील की है कि वे राम मंदिर तिराहा से तेलीबांधा थाना तिराहा तक केवल मुख्य मार्ग (मेन रोड) का ही उपयोग करें और बंद रहने वाली सर्विस रोड पर जाने से बचें।
यातायात पुलिस की अपील
यातायात पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि निर्धारित डायवर्जन और पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें। अनावश्यक रूप से बंद मार्ग पर न जाएं, ताकि शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े।

admin 




