मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जारी किए 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम

CGBSE

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जारी किए 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लाखों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिए। मुख्यमंत्री ने ई-क्लिक के माध्यम से परीक्षा परिणाम ऑनलाइन जारी किए।

अब विद्यार्थी छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम देख सकेंगे। रिजल्ट जारी होते ही राज्यभर के विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। लंबे समय से अपने परिणाम का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं और उनके परिजनों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, वन मंत्री केदार कश्यप तथा छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की अध्यक्ष रेणु पिल्ले उपस्थित रहीं।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।