नारी शक्ति के सम्मान में विधायक पुरन्दर मिश्रा का संकल्प: सशक्त नारी, सशक्त राष्ट्र

नारी शक्ति के सम्मान में विधायक पुरन्दर मिश्रा का संकल्प: सशक्त नारी, सशक्त राष्ट्र

“पुरन्दर मिश्रा बोले -नारी की प्रगति में ही भारत का उज्ज्वल भविष्य”

“नारी वंदन सम्मेलन से प्रेरित हुए विधायक पुरन्दर मिश्रा, कहा - नारी ही राष्ट्र की असली शक्ति”

“नारी वंदन सम्मेलन की गूंज रायपुर तक, पुरन्दर मिश्रा ने कहा- यही है नए भारत की पहचान”

रायपुर। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन ने देशभर में उत्साह, सम्मान और जागरूकता की नई ऊर्जा का संचार किया। इस अवसर पर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरन्दर मिश्रा ने रायपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ जुड़कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन को सुना।

विधायक पुरन्दर मिश्रा ने इस अवसर को नारी सम्मान और स्वाभिमान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि “महिलाओं की सशक्त भागीदारी ही एक मजबूत और विकसित भारत की आधारशिला है।” उनके अनुसार, नारी केवल परिवार की नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र की शक्ति और प्रेरणा का केंद्र है।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

विधायक पुरन्दर मिश्रा ने नारी सशक्तीकरण के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान करते हुए कहा कि समाज में महिलाओं को समान अवसर, सम्मान और सुरक्षा प्रदान करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

नारी की उन्नति ही राष्ट्र की प्रगति है इसी भावना के साथ उन्होंने हर घर तक नारी सम्मान का संदेश पहुँचाने का संकल्प दोहराया।