Raipur Breaking : जिले के व्यस्त मार्गों पर दो माह तक रैली, जुलूस और धरना-प्रदर्शन पर प्रतिबंध,रायपुर पुलिस कमिश्नर ने जारी किया आदेश
रायपुर। जिले के अति- व्यस्ततम् मार्गों में सुगम यातायात एवं जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए बड़ा निर्णय लिया गया है। पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत सुबह 9 बजे से राज 9 बजे तक विभिन्न मार्गों में किसी भी प्रकार की रैली, शोभायात्रा, जुलूस, धरना एवं प्रदर्शन आदि के आयोजन पर प्रतिबंध लगाया गया है। यह प्रतिबंध 14 जुलाई से प्रभावी हुआ जो आगामी 2 माह तक लागू रहेगा।
इन मार्गों में जीई रोड में शारदा चौक से जयस्तंभ चौक होते हुए शास्त्री चौक तक, मालवीय रोड में जयस्तंभ चौक से कोतवाली चौक तक, सदर बाजार रोड में कोतवाली चौक से सत्ती बाजार चौक तक एवं एमजी रोड में गुरूनानक चौक से शारदा चौक तक मार्ग शामिल हैं।

admin 




