अयातुल्ला खामेनेई के बेटे मोजतबा होंगे नए 'सुप्रीम लीडर', सीक्रेट मीटिंग में उत्तराधिकार पर लगी मुहर

अयातुल्ला खामेनेई के बेटे मोजतबा होंगे नए 'सुप्रीम लीडर', सीक्रेट मीटिंग में उत्तराधिकार पर लगी मुहर

नई दिल्ली। मध्य-पूर्व की राजनीति में एक बड़े भूकंप के संकेत मिल रहे हैं। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के उत्तराधिकारी को लेकर चल रहे वर्षों पुराने सस्पेंस पर अब विराम लगता दिख रहा है। खबरों के मुताबिक, उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को ईरान का अगला सर्वोच्च नेता चुन लिया गया है। 85 वर्षीय अली खामेनेई की बिगड़ती सेहत के बीच 'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' ने एक अत्यंत गोपनीय बैठक बुलाई, जिसमें मोजतबा के नाम पर अंतिम सहमति बनी।

ईरान की सत्ता संरचना में यह बदलाव बेहद निर्णायक माना जा रहा है। मोजतबा खामेनेई को देश के सुरक्षा घेरे और 'रिवोल्यूशनरी गार्ड्स' (IRGC) के भीतर बेहद शक्तिशाली माना जाता है। अभी तक पर्दे के पीछे से सरकार चलाने वाले मोजतबा अब आधिकारिक तौर पर ईरान के सबसे ताकतवर पद की शपथ ले सकते हैं। इस खबर ने वैश्विक स्तर पर, विशेषकर वाशिंगटन और तेल अवीव में चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि मोजतबा की छवि एक बेहद सख्त और कट्टरपंथी रणनीतिकार की रही है।