CG Job Alert : बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका! इन जिलों में 'बंपर भर्ती', 650 से ज्यादा पदों के लिए लगेगा प्लेसमेंट कैंप

CG Job Alert : बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका! इन जिलों में 'बंपर भर्ती', 650 से ज्यादा पदों के लिए लगेगा प्लेसमेंट कैंप

रायपुर: छत्तीसगढ़ में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मार्च महीने में प्रदेश के तीन प्रमुख जिलों  बलरामपुर, बीजापुर और कोरिया में निजी कंपनियों द्वारा बंपर भर्तियाँ की जा रही हैं। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्रों द्वारा आयोजित इन प्लेसमेंट कैंपों के माध्यम से कुल 660 से अधिक पदों पर युवाओं का चयन किया जाएगा।

इच्छुक अभ्यर्थी अपने मूल दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि और स्थान पर उपस्थित होकर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

1. बलरामपुर: 10 मार्च को सबसे बड़ा कैंप (608 पद)

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में निजी क्षेत्र की दो बड़ी कंपनियाँ (श्री क्वालिटी सर्विस और सेफ इंटेलिजेंट सिक्योरिटी) युवाओं को रोजगार प्रदान करेंगी।

  • तारीख: 10 मार्च 2026

  • स्थान: शासकीय आईटीआई, रामानुजगंज

  • पद विवरण: क्वालिटी इंस्पेक्टर (50), सिक्योरिटी गार्ड (300), सिक्योरिटी सुपरवाइजर (50), फील्ड ऑफिसर (2), अकाउंटेंट (2), मार्केटिंग मैनेजर (2), लेबर (200) आदि।

2. बीजापुर: पुरुष अभ्यर्थियों के लिए मौका (50 पद)

बीजापुर में सुरक्षा सेवाओं के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। वर्तमान में यह अवसर केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए है।

  • तारीख: 10 मार्च 2026 (सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक)

  • स्थान: जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, बीजापुर

  • पद: सिक्योरिटी गार्ड और संबंधित सुरक्षा पद।

  • संपर्क: अधिक जानकारी के लिए 9893026590 पर संपर्क कर सकते हैं।

3. कोरिया (बैकुंठपुर): रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव की भर्ती (13 पद)

कोरिया जिले में स्नातक (Graduate) पास युवाओं के लिए कॉर्पोरेट सेक्टर में काम करने का मौका है। यहाँ महिला और पुरुष दोनों आवेदन कर सकते हैं।

  • तारीख: 9 मार्च 2026

  • स्थान: जिला पंचायत के पीछे, गढ़ कलेवा के पास, बैकुंठपुर।

  • पद: रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव (10) और कस्टमर सर्विस एग्जीक्यूटिव (3)।

  • वेतन: 15,000 से 18,000 रुपये प्रति माह।

कैंप में साथ लाएं ये जरूरी दस्तावेज (Documents Required)

प्लेसमेंट कैंप में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को निम्नलिखित दस्तावेजों के साथ पहुंचना अनिवार्य है:

  1. शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता के प्रमाणपत्र (Original + Xerox)

  2. निवास और जाति प्रमाण पत्र।

  3. रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक।

  4. आधार कार्ड और पैन कार्ड।

  5. पासपोर्ट साइज फोटो (कम से कम 2)