आवारा कुत्तों से बचने छत्तीसगढ़ के इंस्पेक्टर की राजस्थान में मौत

आवारा कुत्तों से बचने छत्तीसगढ़  के इंस्पेक्टर की राजस्थान में मौत

मुंगेली (चैनल इंडिया)। राजस्थान और दिल्ली की निजी यात्रा छत्तीसगढ़ के एक थाना प्रभारी की अंतिम यात्रा बन गई। राजस्थान के भरतपुर जिले में एक ढाबे के पास अचानक कुत्तों के हमले से बचने की कोशिश में वह ट्रक की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वह मुंगेली जिले के जरहागांव थाना के प्रभारी थे। उनकी पत्नी तखतपुर में शिक्षिका है।

मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने बताया कि थाना प्रभारी नंदलाल पैकरा अपने साथियों के साथ निजी यात्रा पर थे  टीआई नंदलाल पैकरा राजस्थान के भरतपुर जिले में एक ढाबे से खाना पैक कराने के लिए सडक़ किनारे खड़े थे। इस दौरान उनके हाथ में रखी रोटी पर अचानक कुत्तों ने झपट्टा मारने की कोशिश की। कुत्तों से बचने की कोशिश में वह ट्रक की चपेट में आ गए।  पुलिस विभाग ने आगे की कार्रवाई और पार्थिव देह को छत्तीसगढ़ लाने की प्रक्रिया की जा रही है।